Breaking News

प्रयागराज-MP में तेंदुए का हमला, 5 घायल: ड्रोन की मदद से कर रह थे तलाश तभी वनकर्मी को भी कर दिया घायल – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज के शंकरगढ़ क्षेत्र में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। विकास खण्ड के ग्राम सभा नेवरिया और मध्यप्रदेश के ख़तिलवार गांव में तेंदुए ने हमला कर पांच लोगो को घायल कर दिया। जिससे गांव में दहशत फैल गई है।

.

शंकरगढ़ क्षेत्र के नेवरिया गांव में सुबह खेत में काम कर रहे बृजलाल के ऊपर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आईं। उनके शोर मचाने पर वह जंगली जानवर वहां से भाग निकला और मध्य प्रदेश के खतिलवार गांव स्थित राई के खेत मे घात लगाकर बैठ गया। यहां मौका मिलते ही रामसागर, सूरज व भैरव प्रसाद को भी घायल कर दिया।

पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली ये बात

जिसके बाद ये बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और धीरे-धीरे पूरा गांव लाठी डंडे लेकर तेंदुए को ढूंढने लगा। नेवरिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना पाकर क्षेत्रीय वनअधिकारी अजय कुमार अपनी टीम वन दरोगा आकाश कुमार, फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार व सतीश वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश भी अपनी पुलिस टीम के साथ नेवरिया गांव पहुंचे। साथ ही मध्य प्रदेश के डभौरा रेंज की वनविभाग की टीम भी उनके साथ मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों के साथ वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने खेत में छिपे तेंदुए की तलाश शुरू की।

वनकर्मी पर किया हमला

क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि वह ड्रोन की मदद से जंगली जानवर की तलाश कर रहे थे कि तभी तेंदुए ने खेत से निकलकर अचानक वनकर्मी सतीश वर्मा पर हमला कर दिया और खेत में जा छिपा। देर रात तक वन विभाग की टीम तथा पुलिसकर्मी खेत में छुपे तेंदुए की तलाश में जुटे हुए हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *