Breaking News

मनमोहन सिंह के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड-टीवी जगत, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

 

Image Source : INSTAGRAM
मनमोहन सिंह को सितारों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। उनके निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनके निधन की खबर आते ही बॉलीवुड और टीवी की हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया और दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि दी। भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

सनी देओल ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक भावपूर्ण संदेश साझा करते हुए लिखा, ‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबस सुन बहुत दुखी हूं, वे एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’

अभिनेत्री निमरत कौर ने अपने इमोशनल नोट में लिखा, ‘एक विद्वान-राजनेता, भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, उनकी अद्वितीय बुद्धि और विनम्रता ने हमारे राष्ट्र के ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। डॉ. मनमोहन सिंह जी की आत्मा को शांति मिले। सतनाम वाहे गुरु।’

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने आधुनिक भारत को आकार देने में मनमोहन सिंह की परिवर्तनकारी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन एक युग का अंत है। भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में, सार्वजनिक सेवा के प्रति उनके समर्पण ने आधुनिक भारत को आकार दिया है। उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’

अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘हमारे पूर्व पीएम श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। वह देश के लिए ईमानदारी, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा की विरासत छोड़ गए हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

रवि किशन ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति’

अभिनेता रितेश देशमुख ने मनमोहन सिंह की अपने पिता विलासराव देशमुख के साथ एक पुरानी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है। वह व्यक्ति जिसने भारत की आर्थिक वृद्धि को गति दी। वह गरिमा और विनम्रता का प्रतीक था। हम हमेशा उनकी विरासत के ऋणी रहेंगे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

मनोज बाजपेयी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से दुखी हूं। एक राजनेता जिसका हमारे देश के विकास के हर पहलू में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

कपिल शर्मा ने एक्स पर मनमोहन सिंह के साथ अपनी एक मुलाकात की पुरानी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और ईमानदारी और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और उम्मीद की विरासत छोड़ गए हैं।’

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *