Breaking News

भूल जाएंगे महाराजा, जब देखेंगे विजय सेतुपति की ये क्राइम थ्रिलर, ओटीटी पर देगी दस्तक

 

Image Source : INSTAGRAM
भूल जाएंगे ‘महाराजा’

फिल्म ‘महाराजा’ ने सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया है और भारत में करोड़ा का कलेक्शन करने के बाद अब ये फिल्म चीन में धमाका कर रही है। विजय सेतुपति अब एक बार फिर से धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित सूरी और विजय अभिनीत ‘विदुथलाई पार्ट 2’ हाल ही में 20 दिसंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर आई। जैसे ही फिल्म का प्रीमियर सिनेमाघरों में हुआ, इसने पहले दिन ही धांसू कमाई से शुरूआत की। साथ ही मेकर्स ने फैंस को खुशखबरी भी देते हुए खुलासा किया था कि ये जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी।

भूल जाएंगे महाराजा अगर देख ली ये फिल्म

सिनेमाघरों में ‘विदुथलाई पार्ट 2’ के रिलीज होने के एक दिन बाद ही इसके पहले पार्ट की ओटीटी रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आ गई। फिल्म का डिजिटल राइट्स खरीदने वाली ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फिल्म को स्ट्रीमिंग के लिए मुफ्त कर दिया है। पीरियड क्राइम थ्रिलर की पहली किस्त में सूरी और विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। साथ ही कई दिगगज कलाकारों और क्रू मेंबर्स की एक टीम की मेहनत ने इसे और भी शानदार बना दिया है। 20 दिसंबर, 2024 को ये ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

विदुथलाई पार्ट 1 कब और कहां देखें

विजय सेतुपति की फिल्म ‘विदुथलाई पार्ट 1’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए मुफ्त है। वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित इस पीरियड मूवी को आधिकारिक तौर पर फ्री में स्ट्रीम करने के लिए 19 दिसंबर, 2024 को घोषित किया गया था। अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से किए गए ट्वीट में, प्लेटफॉर्म ने लिखा, ‘यह एक ऐसा पल है, जिसका हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह फ्री में जी5 पर देख सकते हैं।’ ‘मास्टर’ फिल्म मेकर वेत्रिमारन की ‘विदुथलाई पार्ट 2’ भी स्क्रीन पर जल्द ही रिलीज होने को तैयार है, जिसे देख आप विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ भूल जाएंगे।

विदुथलाई पार्ट 1 के कलाकार और क्रू

सोरी और विजय सेतुपति ‘विदुथलाई पार्ट 1’ में धमाकेदार एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 1980 के दशक में सेट एक पीरियड क्राइम थ्रिलर है और इसमें भवानी श्री, गौतम वासुदेव मेनन, राजीव मेनन, इलावरसु, बालाजी शक्तिवेल, सरवण सुब्बैया, चेतन और कई शानदार स्टार्स हैं। ‘विदुथलाई पार्ट 1’ वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित और फिल्म की कहानी खुद निर्देशक ने लिखी थी जो लेखक थंगम की बी. जयमोहन और वेंगाईचामी की किताबों थुनाइवन पर आधारित थी। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी आर. वेलराज ने संभाली थी जो ‘फिर हेरा फेरी’, ‘पोलाधवन’, ‘आडुकलम’ और कई अन्य फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के संगीतमय साउंडट्रैक और स्कोर की रचना प्रसिद्ध उस्ताद इलैयाराजा ने की।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *