Breaking News

अम्बेडकरनगर में हत्यारोपी की संपत्ति होगी कुर्क: पिता व भाई की हत्या कर फरार, पुलिस ने न्यायालय से मांगी अनुमति – Ambedkarnagar News

अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर में पिछले साल 2 अगस्त को सर्राफा व्यवसायी कृष्ण चंद्र सोनी और उनके पुत्र आनंद सोनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता पर भी हमला किया गया था। इस घटना के मुख्य आरोपी रवि सोनी,

.

पुलिस ने आरोपी रवि सोनी की संपत्ति कुर्क करने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसके खिलाफ 83 की कार्रवाई के लिए अदालत से अनुमति प्राप्त की जाएगी।

संपत्ति विवाद ने बढ़ाया तनाव सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण चंद्र सोनी और उनके छोटे पुत्र रवि सोनी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। इस विवाद के चलते ही रवि पर अपने पिता और भाई की हत्या का आरोप लगा है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *