जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुकुंद बंसल ने बताया वायरल वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है,इसकी जांच कराई जाएगी
स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के दावे करते हों लेकिन अस्पतालों की हालत कुछ और ही बयां कर रही है। मथुरा के जिला अस्पताल के वार्डों में आवारा डॉग घूमते देखे जा रहे हैं। यह आवारा कुत्ते मरीजों के खाने पीने के सामान को भी ले जात
.
मरीजों का ले जा रहे खाना
मथुरा के जिला अस्पताल में व्यवस्था कितनी सुद्रण है इसकी बानगी देखने को मिली वायरल हो रहे वीडियो में। इस वीडियो में आवारा डॉग वार्ड में घुसता है और मरीज के बराबर में रखी टेबल से खाना लेकर भाग जाता है। इस दौरान मरीज और उसका तीमारदार सो रहे होते हैं।
वार्ड में मरीज का खाना ले जाता स्ट्रीट डॉग
वार्ड में घूमते हुए भी आए नजर डॉग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में घूमता नजर आया। स्ट्रीट डॉग मरीजों के बिस्तर के आसपास घूम रहा है लेकिन जिम्मेदारों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं जाता। यहां इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड के गेट खुले रहने के कारण बंदर और कुत्ते वार्ड तक पहुंच जाते हैं।

वार्ड में घूमते स्ट्रीट डॉग
वार्ड में नहीं है सुरक्षा के इंतजाम
वार्डों में जानवर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। अक्सर डॉग वार्ड में सामान लेकर घूमते नजर आते हैं। वहीं बंदर वार्ड के बाहर जमे रहते हैं। बंदर तीमारदारों से सामान छीन ले जाते हैं। बंदर और कुत्तों का इतना आतंक है कि तीमारदार अपने मरीजों को छोड़कर एक पल के लिए उनके पास से नहीं हटते।

इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड के गेट खुले रहने के कारण स्ट्रीट डॉग वार्ड में घुस आते हैं
संज्ञान में नहीं है वायरल वीडियो
वार्ड में आवारा डॉग के घूमने और समान ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बारे में जब मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुकुंद बंसल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह उनके संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जांच की जाएगी जिसकी भी लापरवाही रही है उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
Source Agency News
Zaman Times