Breaking News

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय ध्वज फेंककर लगाई गई आग: पुलिस ने कूड़े के ढेर से निकालकर किया सील, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में एफआईआर – Shahjahanpur News

शाहजहांपुर पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मंगलवार की रात कूड़े के ढेर में राष्ट्रीय ध्वज जले-अधजले पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर कूड़े के ढेर से राष्ट्रीय ध्वज को निक

.

लोधीपुर में मंगलवार की रात किसी ने कूड़े के ढेर में राष्ट्रीय ध्वज फेंकने के बाद उसमे आग लगा दी थी। स्थानीय लोगों ने देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजेश कुमार पुलिस बल के बाद मौके पर पहुंचे तो उनको मैले कुचैले हालत में जले-अधजले राष्ट्रीय ध्वज मिले। राष्ट्रीय ध्वज की संख्या काफी ज्यादा बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने कूड़े के ढेर में जाकर राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकाला। उसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सील कर दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से कूड़े के ढेर में राष्ट्रीय ध्वज फेंकने और उसमें आग लगाने वालों की जानकारी की।

आरोपी की तलाश शुरू

लेकिन कुछ पता नही चल सका। उसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कूड़े के ढेर के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी में भी चेक किए हैं। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक सील कर दिया है। राष्ट्रीय ध्वज फेंकने और उसमें आग लगाने वाले की तलाश की जा रही है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *