Breaking News

नोएडा में चाकू मारकर युवक की हत्या: दीपावली से तीन पहले हुआ था झगड़ा,  आरोपी को मारा था थप्पड़ – Noida (Gautambudh Nagar) News

 

मृतक आशु, इसी का झगड़ा आरोपियों के साथ हुआ था। आरोपियों ने इसे चाकू मार दिया।

सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी में बुधवार रात दो पक्षों में हुई कहासुनी हो गई। इसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसे बचाने आए दोस्त को भी चाकू मार कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बना दी है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के

.

नोएडा के अस्पताल में मौजूद पुलिस बल

पुलिस ने बताया कि आशु अपने परिवार के साथ चोटपुर कॉलोनी में रहता था। उसके माता-पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार रात 9 बजे आशु की कॉलोनी में रहने वाले पारुल और अमित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी बीच आशु को दूसरे पक्ष ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

दोस्त को भी लगा चाकू

उसे बचाने आया उसका दोस्त विशाल भी चाकू लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान आशु की मौत हो गई, जबकि विशाल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना स्थल के पास का एक दृश्य

घटना स्थल के पास का एक दृश्य

दीपावली के पहले हुआ था झगड़ा पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच दीपावली के तीन दिन पहले आपस में झगड़ा हो गया था। इस दौरान मृतक ने आरोपी को थप्पड़ मार दिया था। उस दौरान आसपास के लोगों ने समझाकर शांत करा दिया। लेकिन आरोपी बदला लेना चाहता था। इसी के चलते बुधवार को भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और चाकू बाजी हो गई। इसमें आशु की मौत हो गई।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *