Breaking News

Sharda Sinha: कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था छठ का गीत

Image Source : INSTAGRAM
शारदा सिन्हा

भारत सरकार द्वारा 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। शारदा सिन्हा ने मंगलवार देर शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। शारदा सिन्हा के निधन ने भोजपुरी संगीत जगत में शोक की लहर ला दी। शारदा सिन्हा को उनके छठ के गीतों के लिए जाना जाता है। छठ त्योहार के पहले ही दिन शारदा सिन्हा ने आखिरी सांस ली है। शारदा सिन्हा के निधन से 1 दिन पहले ही उनका छठ गीत रिलीज हुआ था। इस गाने पर 1 ही दिन में 2 लाख से ज्यादा व्यूज भी हासिल हो चुके हैं।

छठ के साथ फिल्मों में भी गाए गाने

शारदा सिन्हा को उत्तर प्रदेश और बिहार में छठ गानों के लिए जाना जाता है। शारदा सिन्हा ने दर्जनों सुपरहिट गाने गाए हैं। भोजपुरी समेत हिंदी गानों को भी शारदा सिन्हा ने अपने सुरों से सजाया है। शारदा सिन्हा ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भी एक गाना गाया था। इस गाने को खूब लोकप्रियता मिली थी। इतना ही नहीं इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं। इसके अलावा गैंग्स ऑफ वासेपुर में ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ जैसे सुपरहिट गाने को आवाज दी थी।

1 दिन पहले रिलीज हुआ था आखिरी गाना

शारदा सिन्हा का आखिरी गाना बीते रोज ही रिलीज हुआ था। ‘दुखवा मिटाए छठी मैया’ नाम का ये छठ वीडियो गाना बीते रोज यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। 1 ही दिन में इस गाने पर 2 लाख के लगभग व्यूज भी आ गए हैं। हर साल छठ पर सुपरहिट गाना देने वाली शारदा सिन्हा की ये आखिरी छठ रही। छठ त्योहार के पहले दिन ही शारदा सिन्हा ने आखिरी सांस ली। शारदा सिन्हा के निधन की खबर से भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री काफी दुखी है। शारदा सिन्हा ने बेटे ने उनके निधन की जानकारी दी है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *