Breaking News

शारदा सिन्हा के बेटे ने कांपते हाथों से शेयर किया था पोस्ट, हॉस्पिटल से फूटा दर्द

 

Image Source : INSTAGRAM
शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा के निधन ने छठ पूजा की चमक फीकी कर दी। छठ मैया के गीतों को गाकर शोहरत बटोरने वाली सिंगर शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। शारदा सिन्हा के निधन ने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर ला दी। शारदा सिन्हा के बेटे ने बीते रोज उनके इंस्टाग्राम से कांपते हाथों से पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उनके बेटे का हॉस्पिटल से ही दर्द फूट पड़ा था। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने लोगों से खास अपील भी की थी।

शारदा सिन्हा के बेटे ने लोगों से की थी खास अपील

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने बीते रोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में अंशुमन ने शारदा सिन्हा के गाने दुखवा मिटाई छठी मैया गाने का पोस्टर शेयर किया था। ये गाना बीते रोज यूट्यूब पर भी रिलीज हो गया है। शारदा सिन्हा के निधन से 1 दिन पहले बेटे ने उनके इंस्टाग्राम से आखिरी पोस्ट किया था। जिसमें अंशुमन लिखते हैं, ‘इस बीच जब मां की स्वास्थ्य संबंधी लड़ाई जारी है, मैं एक छोटा सा प्रयास कर मां के नए छठ गीत दुखवा मिटाईं छठी मईया का एक वीडियो भी पोस्ट कर रहा हूं। ऑडियो रिलीज के पश्चात Aiims हॉस्पिटल के परिसर में ही अपने लैपटॉप और मोबाइल डेटा की मदद से मां की पुरानी सुंदर स्मृतियों के एक गुच्छे को छठ महापर्व की मनोरम छटा के साथ समागम कर इस वीडियो का निर्माण मैने किया है। आशा करता हूं आप सब मुझे अपना आशीर्वाद जरूर देंगे। आग्रह यही है कि वीडियो देख कर अगर किसी की उंगली या हाथ उठे तो वो बस मां के लिए दुआ में उठे, उनके पुनः जीवंत होने की प्रार्थना में उठे। इस अकस्मात प्रोजेक्ट के मेरे अनन्य बंधुओं का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं जिनकी बदौलत यह संभव हो पाया।’

 

लोगों ने की थी जल्द ठीक होने की दुआ

इस पोस्ट के बाद शारदा सिन्हा के फैन्स ने उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ भी की थी। लेकिन शारदा सिन्हा की मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उन्होंने देर शाम आखिरी सांस ली। शारदा सिन्हा को छठ के गानों के लिए जाना जाता रहा है। छठ के अलावा शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड फिल्मों भी अपनी आवाज से समां बांधा है। ‘मैंने प्यार किया’ के अलावा गैंग्स ऑफ वासेपुर में ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया’ जैसे सुपरहिट गाने को आवाज दी थी। अब शारदा सिन्हा का बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *