Breaking News

Happy Birthday: बड़बोलापन या बेबाकी? शाहरुख खान को बनाया रोमांस का किंग

 

Image Source : INSTAGRAM
अभिजीत भट्टाचार्य

शाहरुख खान को बॉलीवुड का रोमांटिक बादशाह कहा जाता है। इसके पीछे बड़ी वजह ऑनस्क्रीन रोमांस रहा है। लेकिन ऑनस्क्रीन रोमांस में जान फूंकने वाले गानों को आवाज देने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य को इसका श्रेय जाता है।  ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं, कि आरजू जगाऊं’, ‘वो लड़की जो सबसे अलग है’ और ‘वादा रहा सनम’ जैसे गाने आज 20 साल बाद भी लोगों के जहन में कब्जा किए हैं। इन गानों को अपनी खनकती और मधुर आवाज से सजाने वाले सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। बेहद खूबसूरत आवाज के मालिक अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड की 349 से ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं।

डेढ़ दशक तक किया संगीत की दुनिया पर राज

करीब 10 साल तक बॉलीवुड संगीत की दुनिया पर राज करने वाले सिंगर अभिजीत अपने बड़बोलेपन की वजह से करियर डुबा बैठे। अभिजीत ने साल 1983 में आई फिल्म ‘मुझे इंसान चाहिए’ से अपने करियर की शुरुआथ की थी। इसके बाद दादामुनी, आनंद और आनंद, विक्रम, गुरुदक्षिणा और प्रतिकार जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। इसके बाद आया 90 का दशक और शाहरुख खान की दीवानगी लोगों सिर चढ़ने लगी। ये वो दौर था जब खास हीरो के लिए एक सिंगर तय होता था। जो उसकी आवाज हुआ करता था। अभिजीत भट्टाचार्य ने भी शाहरुख खान के लिए दर्जनों सुपरहिट गाने गाए और उन्हें रोमांस का बेताज बादशाह बना दिया। लेकिन बाद में अपने बयानों के चलते बॉलीवुड ने उनसे किनारा कर लिया। अभिजीत भट्टाचार्य ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक से पंगा लिया।

शाहरुख खान से लेकर कई सितारों से लिए पंगे

साल 2007 में अभिजीत भट्टाचार्य ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में एक गाना गाया। लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया तो वे शाहरुख खान पर जमकर भड़के। अभिजीत भट्टाचार्य ने बॉलीवुड सिंगर्स और ऑटोट्यून वालों को कई बार आड़े हाथ लिया। यही वजह रही कि अभिजीत को करीब 4 साल तक काम के लिए तरसते रहे। 2010 के बाद अभिजीत को काम मिलना कम हो गया। 2011 में महज 2 फिल्में मिली। इसके बाद 2012 में कोई काम नहीं मिला और 2013 में महज 3 फिल्मों में गाने गाए। 2014 में सिंगर को केवल एक फिल्म मिली। इसके बाद 4 साल तक काम के लिए इंतजार करते रहे। साल 2018 में अभिजीत को केवल 1 ही फिल्म मिली। अभिजीत ने 2020 में आखिरी बॉलीवुड फिल्म में गाना गाया था। इसके बाद से अभी तक कोई फिल्म नहीं मिली है। अभिजीत अपने कॉन्सर्ट में गाना गाते हैं और रियालिटी शोज में भी जज बनकर आते हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *