उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली के कंचन नगर मोहल्ले में चोरों की धमाचौकड़ी काफी बढ़ गई है। बीती रात कुछ चोर एक मकान में घुस रहे थे, तभी आहट मिलने पर शोर मचाया। लोग लाठी डंडे लेकर बाहर निकले। क्षेत्रीय लोगों के रोष के बाद रात में ही सीओ सिटी मौके पर पहुंची। उ
.
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पुलिस गश्त न होने के कारण रात मोहल्ले के रहने वाले वरूण बाजपेई के मकान में एक चोर छत पर चढ़ रहा था तभी पड़ोस में रहने वाले अनिल शर्मा ने देख लिया। उन्होंने शोर मचाया। मोहल्ले के सैकड़ों लोग लाठी डंडा लेकर घर से बाहर निकल आये। अनिल ने बताया कि एक चोर छत पर खड़ा था। जबकि तीन चोर मकान के नीचे खड़े थे। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
क्षेत्र में गश्त पर मौजूद सीओ सिटी सोनम सिंह को सूचना दी गई। वह भी मौके पर पहुंची। वहां के लोगों से जानकारी ली। वहीं मौजूद लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से चोर किसी ने किसी के घर में घुसकर छोटी मोटी चोरी को अंजाम दे रहे हैं। किसी भी दिन बड़ी घटना भी कर सकते हैं।

लोग बताते हैं कि पुलिस गश्त न होने के कारण खुद रात भी लाठी डंडा लेकर जागना पड़ रहा है। सीओ सिटी ने मोहल्ले के लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस की द्वारा लगातार एक्शन मोबाइल के जरिए गस्त की जा रही है। यदि कहीं कोई संदिग्ध दिखता है तो तत्काल प्रभाव से डायल 112 यह गंगा घाट पुलिस को सूचना दें। पुलिस नियमानुसार कार्यवाही करेगी।
Source Agency News
Zaman Times