Breaking News

ठंड ने दी दस्तक, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

 

Image Source : PTI
देश के इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में गर्मी और रात सर्द होने लगी हैं। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगा है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और कराईकल में 18, 20 और 20 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

ओडिशा में 23-25 अक्टूबर को बारिश का संभावना

मौसम विभाग ने मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण 23-25 ​​अक्टूबर तक ओडिशा में बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि 20 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ताजा ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 23, 24 और 25 अक्टूबर को ओडिशा में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान यहां भारी बारिश की संभावना

इस बीच, शुक्रवार से रविवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरि, धर्मपुरी, सलेम और इरोड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को रानीपेट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सलेम, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, मदुरै, पुदुक्कोट्टई, अरियालुर और पेरम्बलुर जिले में तेज बारिश हो सकती है।

सोमवार को यहां पर होगी बारिश

आईएमडी ने कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट भी जारी किया है। सोमवार को रानीपेट, वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सलेम, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, मदुरै, पुदुक्कोट्टई, अरियालुर और पेरम्बलुर में बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33-34°C और न्यूनतम तापमान 25-26°C रहने की संभावना है।

 दिल्ली का मौसम

दिल्ली में लगातार पांचवे दिन शुक्रवार को  खराब वायु गुणवत्ता का सामना करना पड़ रहा है। अशोक विहार, द्वारका सेक्टर 8, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, रोहिणी, बवाना, बुराड़ी, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, ओखला फेज 2, शादीपुर और विवेक विहार में प्रदूषण का स्तर 300 से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने का पूर्वानुमान किया है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *