Breaking News

हरदोई में विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन: 200 मीटर रेस में अफ़ज़ल प्रथम, सभी विजेता किए गए सम्मानित – Hardoi News

 

हरदोई में आज परिषदीय स्कूल के बच्चों के लिए विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे उन्होंने कहा समय समय पर इस तरह के क्रीड़ा प्रतियोगिता बच्चों में उत्साह और साथ काम करने टीम को डेवलप करने की तरफ मोटिवेट

.

विकास क्षेत्र बेहंदर में क्रीड़ा प्रतियोगिता हुआ था, जिसमे खण्ड शिक्षा अधिकारी रतन लाल, नोडल संकुल ज़फ़र मेहदी नक़वी ए आर पी नीलिमा देशवाल ने बच्चों को मेडल एवम ट्राफी देकर उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में सुरेन्द्र कुमार, आशा देवी, नमिता सिह, प्रेरणा, पारुल सिंह, आरफीन, हरिनाम आजाद, खुशीद आलम, आनन्द मिश्रा, मंजेश, सुरेन्द्र शर्मा, विद्या सागर, साधना देवी, दिनेश आदि मौजूद रहे।

बालक वर्ग की 200 मीटर रेस में अफ़ज़ल प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर और जूनियर वर्ग में सौरभ रैसों प्रथम स्थान पर रहे। कबड्डी प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गौसापुर और जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जरहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक वर्ग लम्बी कूद में अफ़ज़ल प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर जूनियर वर्ग में सौरभ रैसों प्रथम स्थान पर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी रतनलाल ने बच्चों को पुरस्कार करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बच्चों का उत्साह वर्धन किया है। उन्होंने कहा सभी न्याय पंचायत के विद्यालयों से जीत प्राप्त की है और अधिक मेहनत करके जिले के लिए अभी से तैयारी करना प्रारंभ कर दें जिससे जिले पर होने वाली प्रतियोगिता में विजेता बन सके।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *