मुजफ्फरनगर में दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान नई मंडी कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग ने आदर्श कॉलोनी स्थित एक घर से ढाई क्विंटल से ज्यादा पटाखों का जखीरा बरामद किया है। इनकी कीमत 4 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुल
.
CFO के निर्देशन में हुई छापेमारी इस छापेमारी का नेतृत्व CFO अनुराग कुमार के निर्देशन में किया गया। छापेमारी के दौरान बोरे में भरे अवैध पटाखे मिले, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर सतर्कता बरतते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।
अन्य स्थानों पर भी जारी है छापेमारी नई मंडी की क्षेत्राधिकारी रूपाली राय ने बताया कि अवैध रूप से भंडारण किए गए पटाखों को जब्त कर लिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शहर के अन्य स्थानों पर भी पुलिस की छापेमारी जारी है। तीन दिन पहले ही दालमंडी इलाके से लाखों रुपये के अवैध पटाखों को जब्त किया गया था।
Source Agency News
Zaman Times