Breaking News

रतन टाटा के निधन पर शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, सितारों ने दी श्रद्धांजल

 

Image Source : X
रतन टाटा

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्‍मान‍ित भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके जाने से हर कोई शोक में डूबा है। बॉलीवुड में भी मातम पसर गया है।​ उनके निधन की दुखद खबर जंगल में आग की तरह फैलने के तुरंत बाद, सलमान खान, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, करण जौहर और अन्य कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं रतन टाटा के निधन पर अजय देवगन ने अपना सोशल मीडिया इवेंट भी पोस्टपोन कर दिया।

रतन टाटा के सम्मान में अजय देवगन ने किया ये काम

अजय देवगन ने 9 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वे 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे #AskAjay सेशन आयोजित करेंगे और सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब देंगे। लेकिन, रतन टाटा के अचानक निधन की दुखद खबर सुर्खियों में आने के तुरंत बाद, उन्होंने इस सोशल इवेंट को पोस्टपोन कर दिया। कुछ समय पहले, वरिष्ठ अभिनेता ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दिवंगत रतन टाटा सर के सम्मान में, हम कल के #AskAjay को पोस्टपोन कर रहे हैं।’

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘श्री रतन टाटा जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने हर काम में ईमानदारी, शालीनता और गरिमा के मूल्यों को बनाए रखा और वे भारत के रतन थे। RIP सर, आपने बहुत से लोगों को जीना सिखाया है।’

Ratan Tata

Image Source : INSTAGRAM

रतन टाटा को अनुष्का- प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा, ‘आपने अपनी दयालुता के माध्यम से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। आप आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले एक मात्र महान व्यक्ति होंगे। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आप की बहुत याद आने वाली, सर।’

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने लिखा, ‘श्री रतन टाटा के निधन से बहुत दुख हुआ।’ वहीं अभिनेता संजय दत्त ने लिखा, ‘भारत ने आज एक महान इंसान को खो दिया है। वे ईमानदारी और करुणा के प्रतीक थे, जिनका योगदान व्यवसाय से परे था, जिन्होंने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

एस एस राजामौली ने लिखा, ‘महापुरुष जन्म लेते हैं और हमेशा जीवित रहते हैं। टाटा उत्पाद का उपयोग किए बिना एक दिन की कल्पना करना कठिन है… रतन टाटा की विरासत रोजमर्रा की जिंदगी में समाहित है। अगर कोई पंचभूतों के साथ समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है, तो आप हैं। भारत के लिए आपने जो कुछ भी किया है और अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उसके लिए आपका धन्यवाद सर। आपने एक ऐसी छाप छोड़ी है जो पीढ़ियों तक याद रहेगी। आपको सलाम… आपका प्रशंसक… जय हिंद।’

 

अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘RIP, रतन टाटा सर।’

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिखा, ‘भारत का सबसे मूल्यवान व्यक्ति जिनके मूल्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता से कई लोगों प्रेरणा मिली है। कभी दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रह #रतन टाटा जी ने जो जीवन जिया, वह हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।’

अभिनेता बोमन ईरानी ने टाटा के प्रति अपनी प्रशंसा साझा करते हुए कहा, ‘रतन टाटा आधुनिक भारत के सबसे बेहतरीन नागरिकों में से एक हैं जो हमेशा हमारे बीच रहने वाले हैं।’

रितेश देशमुख ने लिखा, ‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि श्री #रतन टाटा जी अब नहीं रहे। परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना। शांति से विश्राम करें सर।’

 

राणा दग्गुबाती ने भी सोशल मीडिया पर टाटा को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने देश पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने पोस्ट किया, ‘नेतृत्व, परोपकार और नैतिकता के प्रतीक!! उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत ने आज एक दिग्गज को खो दिया है। #RIPRatanTata #RatanTata।’

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *