आगरा में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने बेटे के सामने बाप और चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला। 20 मिनट तक खूनी खेल चलता रहा। पीड़ित परिवार के लोग पुलिस से मदद की गुहार लगाते रहे। पुलिस घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। ह
.
खंदौली के गुड़ा गांव में चचेरे भाई बेताल और रघुवीर सिंह में 1 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों में मारपीट भी हो चुकी है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रघुवीर अपने बेटे विनय के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था।
सामने बेताल और उसका बेटा राहुल भी ट्रैक्टर लेकर खड़े थे। बेताल ने कहा- हमने रास्ते को जोतकर खेत में मिला लिया है। इसके बाद रघुबीर उसी रास्ते से ट्रैक्टर लेकर जाने लगे।
बेताल सिंह ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रघुवीर का लड़का विनय ट्रैक्टर लेकर दूसरे रास्ते पर जाने लगा। वहां खेतों में काम कर रहे बेताल के घरवालों ने रघुवीर को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे।
बचाने पहुंचे लोगों को भी काटा रघुबीर की चीख सुनकर उसका भाई सत्यपाल, उनका बेटा देवानंद और रघुबीर की पत्नी सरोज देवी बचाने के लिए पहुंचीं। बेताल के घरवालों ने उन लोगों पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। सभी घायल हो जमीन पर गिर गए, तो आरोपी भाग गए। रघुबीर की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सत्यपाल की मौत हो गई। सरोज देवी और देवानंद की हालत गंभीर है।
घटना के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस रघुवीर के बेटे अनिल राजपूत ने बताया- आरोपियों ने मेरे सामने पापा को मार डाला। बात सिर्फ खेत से ट्रैक्टर निकालने की थी। लखनऊ कॉल करने के 1 घंटे बाद पुलिस आई।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें DCP वेस्ट सोनम कुमार ने बताया- एक ही परिवार के दो पक्ष में ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हुआ। फील्ड यूनिट, SOG और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
72 बीघा खेत पर भी हुआ था विवाद रघुवीर के पिता होती लाल और बेताल के पिता राम सिंह ने झरना नाले के समीप गुड़ा में 72 बीघा खेत खरीदा था। पिता की मौत के बाद खेत को बेताल और रघुवीर के परिवार के लोग जोत रहे थे। दोनों के बीच हिस्से नहीं बांटे गए थे। आपसी सहमति से दोनों अपने-अपने हिस्से की खेती कर रहे थे। रघुवीर को अपने खेतों पर जाने के लिए बेताल के खेतों से होकर जाना पड़ता था। बेताल इसका विरोध करता था। मंगलवार को भी खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद के बाद रघुवीर और सत्यपाल की हत्या हुई।
मुकदमे में सात नामजद एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि मृतक रघुवीर के बेटे अनिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बेताल, उसके बेटे सत्यप्रकाश, राहुल, सत्येंद्र, पत्नी किताबश्री, भतीजे कृष्णा और मित्र थान सिंह को नामजद किया है। आरोपी घरों पर ताला डालकर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।
Source Agency News
Zaman Times