मुरादाबाद में एक निर्यातक की चलती कार में हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना के समय 45 साल के करन दुग्गल पुलिस एकेडमी में चल रहे टेनिस टूर्नामेंट में मैच खेलकर लौट रहे थे। तभी अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई।
.
मुरादाबाद स्थित पुलिस एकेडमी में इन दिनों एचएस चड्ढा इंटरनेशनल टेनिस कप का आयोजन चल रहा है। सिविल लाइंस में साईं मंदिर रोड पर रहने वाले निर्यातक करन दुग्गल भी इसमें प्रतिभाग कर रहे थे। संडे को वो अपना मैच खेलने गए तो एसिडिटी की दिक्कत होने पर उन्होंने कुछ दवाई ली थी। इसके बाद वो कार से घर को निकले थे। कार में दुग्गल के साथ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल नाथ भी थे। पीलीकोठी के पास कांठ रोड पर कार मोड़ते ही करन को सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उनकी मौत हो गई। कार सवार डॉ. अतुल नाथ ने चेक किया तो उनकी नब्ज थम चुकी थी। डॉ. अतुल ने तुरंत इसकी सूचना साथी टेनिस खिलाड़ियों और करन के परिवार को दी।
करन दिल्ली रोड पर दुग्गल एंड संस निर्यात फर्म को संचालित करते थे। उनकी फर्म घरेलू साज सज्जा के सामान बनाकर एक्सपोर्ट करती है। अचानक चलती कार में हार्ट अटैक से निर्यातक की मौत पर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट इंडस्ट्री स्तब्ध है।
Source Agency News
Zaman Times