देवरिया जिले के सरयू नदी पर बने तुर्तीपार पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने रोकने का प्रयास किया, तब तक युवक गहरे पानी में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले युवक काफी दूर बह चु
.
आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के देवकली लोहर गांव निवासी अविनाश पांडेय उर्फ छोटू (21 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र प्रताप उर्फ अर्जुन पांडेय पुलिस में भर्ती होने के लिए रोज दौड़ लगाता था। सुबह वह दौड़ लगाने के लिए घर से लगभग 4 बजे निकला था। उसके बाद वाहन पकड़कर 6 बजे लगभग उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार पुल पर पहुंच गया। वहां से उसने अपने चचेरे भाई संतोष पांडेय उर्फ गांगुली को एक अनजान व्यक्ति से मोबाइल पर फोन कराया, लेकिन फोन उस समय संतोष पांडेय का व्यस्त था।
अचानक लगा दी छलांग जब बात नहीं हो पाई तो उसने कहा कि जब फोन आएगा तो बता दीजिए कि छोटू पांडेय फोन कराए थे, बात करना चाहते थे। यह कहकर वह पीछे मुड़ गया। तब तक संतोष पांडेय ने उस अनजान व्यक्ति के मोबाइल पर फोन भी कर दिया। जैसे ही फोन अविनाश पांडेय उर्फ छोटू से बात कराने के लिए व्यक्ति घुमा तब तक छोटू सरयू नदी में छलांग लगा दिया। यह देख मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
राहगीरों ने तुर्तीपार चौकी के सिपाहियों को सूचना दी। परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। काफी खोजबीन किया गया, लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चला।
युवक का कहीं भी पता नहीं चला दूसरे दिन एसडीआरएफ सहित उभांव और मईल थाना की पुलिस भी सरयू नदी के दोनों तरफ काफी तलाश करती रही, लेकिन युवक का कहीं भी पता नहीं चला है। परिजनों के अनुसार अविनाश झारखंड पुलिस में फिजिकल टेस्ट पास कर लिया था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई महितोष, मझले अभिषेक समेत मां अनीता पांडेय का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
Source Agency News
Zaman Times