उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में देवी पाटन मंडल में एक लेखपाल द्वारा एक महिला से जमीन पट्टा दिलाने के नाम पर 1.63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामन
.
महिला को फर्जी पट्टा प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था। इस मामले में देवी पाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने गोंडा जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी को 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
यह मामला गोंडा जिले के मनकापुर तहसील अंतर्गत शुक्लपुर गांव की रहने वाली मुन्नी देवी की शिकायत के बाद सामने आया। मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि लेखपाल राजकुमार ने उनसे सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर 1.63 लाख रुपये वसूल किए और बदले में एक फर्जी प्रमाण पत्र जारी कर दिया। महिला ने कई बार शिकायत की, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और गलत रिपोर्ट लगा दी गई।
कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए गोंडा जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि जांच अधिकारी की नियुक्ति कर 10 दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी लेखपाल राजकुमार के खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यह मामला गंभीर है और दोषी पाए जाने पर ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी जो भविष्य में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को किसी सरकारी कर्मचारी को रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है, और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Source Agency News
Zaman Times