पेरिस फैशन वीक में पोज देती नजर आईं ऐश्वर्या राय और आराध्या।
बॉलीवुड की स्टाइलिश डीवा ऐश्वर्या राय अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ ही अपनी खूबसूरती और कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इसी लिए वो ग्लैमरस ब्रांड्स और फैशन शोज की पहली पसंद सालों से बनी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय का जलवा पेरिस फैशन वीक में देखने को मिल रहा है। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ इन दिनों पेरिस में हैं। बेटी आराध्या के साथ उनकी कई झलकियां भी सामने आ रही हैं। हाल में ही मां-बेटी की जोड़ी कई विदेशी मॉडल्स के साथ घुलती-मिलती नजर आई। इतना ही नहीं दोनों ने ग्लैमरस पोज भी दिए, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि मां ऐश्वर्या तो डीवा हैं ही, लेकिन बेटी आराध्या भी उनसे पीछे नहीं है।
कैसा है मां-बेटी का लुक
सामने आए वीडियो में आप ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को पोज देते देख सकते हैं। ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिच में नजर आ रही हैं। फुल मेकअप के साथ उन्होंने बालों में करलर लगाए हैं। बिना रेडी हेयरस्टाइल के ही वो अपनी मॉडल दोस्तों से बातचीत करती दिख रही हैं। इसी दौरान बेटी आराध्या भी उनके साथ ही हैं। आराध्या ने ऑल ब्लैक आउटफिट के साथ गोल्डन जैकेट और एंकल बूट्स कैरी किए हैं। आराध्या भी काफी स्टाइल लग रही हैं। हमेशा की तरह उन्हें मां का हाथ थामें आगे बढ़ते देखा जा सकता है। आराध्या और ऐश्वर्या को एक साथ घड़े होकर ग्लैमरस पोज देते देखा जा सकता है। मां की तरह ही काफी स्टाइल से आराध्या भी तस्वीरें क्लिक करा रही हैं। मुस्कुराती हुई ऐश्वर्या कैमरामैन को हाथों से इशारा करते हुए कुछ कहती हुई भी नजर आ रही हैं। उनकी बात सुनकर आराध्या खिलखिलाकर हंसती भी हैं।
यहां देखें वीडियो
लोगों का रिएक्शन
आराध्या और ऐश्वर्या का ये वीडियो देखने के बाद लोग एक बार फिर मां-बेटी की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आराध्या भी आगे चलकर मां के दिखाए रास्ते पर चलेंगी और इसकी ट्रेनिंग भी उन्हें अभी से मिल रही है। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिनका कहना है कि क्या आराध्या स्कूल नहीं जाती, क्योंकि वो अक्सर अपनी मां के साथ ही घूमती नजर आती है। कई लोगों ने ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ की और बताया कि वो हमेशा कि तरह आज भी बेहद हसीन हैं। एक सख्स ने कहा कि वो विदेशी पैप्स के सामने काफी खुश नजर आ रही हैं।
हाल में ही मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
बता दें, आराध्या बच्चन और ऐश्वर्या राय बीते दिन भी पेरिस में नजर आई थीं। इस दौरान दोनों की एंट्री की खूब चर्चा हुई। काम की बात करें तो आखिरी बार ऐश्वर्या राय ‘पोनियिन सेल्वन’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनका डबल रोल था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का SIIMA 2024 अवॉर्ड मिला है।
Source Agency News live
Zaman Times