Breaking News

मेरठ ब्लू ड्रम केस: मुस्कान-साहिल आज रखेंगे अपना पक्ष, सुरक्षा के चलते VC से होगी पेशी

 

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके कथित प्रेमी साहिल आज अदालत के सामने अपना पक्ष रखेंगे। दोनों पर सौरभ की हत्या का आरोप है और अब वे इन आरोपों के खिलाफ अपनी सफाई देंगे।

इस मामले में आज से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत कार्यवाही शुरू हो रही है, जिसमें आरोपितों से सीधे अदालत द्वारा सवाल पूछे जाते हैं। पहले सुनवाई 15 अप्रैल को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश टल गई थी, जिसके बाद अब नई तारीख पर यह प्रक्रिया शुरू हो रही है।

अब तक इस मामले में 22 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है और अदालत में साक्ष्य भी बंद हो चुके हैं। गवाहों के बयानों के आधार पर मुस्कान और साहिल पर हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। इसी के आधार पर अदालत दोनों से करीब 15 से 20 सवाल पूछेगी, जिनका उन्हें जवाब देना होगा। यह पूरी प्रक्रिया लगभग 1 से 2 घंटे तक चल सकती है।

धारा 313 के तहत आरोपितों को अपने ऊपर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का अवसर मिलता है। इसके बाद मामले में अंतिम बहस (फाइनल आर्ग्युमेंट) होगी और फिर अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इस बार दोनों आरोपितों की पेशी कोर्ट में शारीरिक रूप से नहीं कराई जाएगी। पिछली घटनाओं में उन पर हमले और भीड़ की स्थिति को देखते हुए उन्हें जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत से जोड़ा जाएगा।

यह मामला लंबे समय से चर्चा में है और अब इसकी सुनवाई निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है, जहां आरोपितों के जवाब और अंतिम बहस के बाद कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *