Breaking News

वाराणसी और प्रयागराज रूट पर टूंडला स्टेशन से दौड़ी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

 

रेलवे ने वाराणसी और प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टूंडला स्टेशन पर नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन कामाख्या से रोहतक तक चलेगी और मार्ग में वाराणसी, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टूंडला, गाजियाबाद और दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी।

नई ट्रेन का उद्घाटन 18 जनवरी को सुबह प्रधानमंत्री द्वारा विशेष गाड़ी संख्या 05671 के रूप में किया जाएगा। नियमित रूप से, गाड़ी संख्या 15671/15672 कामाख्या से शुक्रवार रात 10 बजे रवाना होगी और रोहतक दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन रोहतक से रविवार रात 10:10 बजे चलेगी और मंगलवार दोपहर 12:15 बजे कामाख्या पहुंचेगी।

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर कोच, 2 एसएलआरडी कोच और एक रसोई यान शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने इस ठहराव और सुविधा के लिए संबंधित अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *