Breaking News

लूथरा ब्रदर्स की याचिका खारिज, भारत लाने में अभी समय लग सकता है; गोवा नाइट केस में अदालत तक कैसे लाए जाएंगे, ये तय किया जाएगा।

 

उत्तरी गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी और क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा की फुकेट में हिरासत में लिए जाने के बाद एक नई तस्वीर सामने आई है. इस नई तस्वीर में दोनों भाई फुकेट इमिग्रेशन कंट्रोल सेंटर में कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिनके पीछे थाईलैंड के अधिकारी भी खड़े हुए हैं.

दिल्ली कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

दिल्ली की रोहिणी अदालत ने गुरुवार (11 दिसंबर, 2025) को लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसे उन्होंने भारत लौटने के तुरंत बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर की थी. याचिका में दावा किया गया था कि दोनों भाई हादसे की जांच में पूर्ण रूप से सहयोग करने को तैयार हैं.

हालांकि, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया, जबकि गोवा सरकार के वकील ने दोनों भाइयों के घटना के बाद तुरंत देश छोड़ने की ओर इशारा करते हुए तर्क दिया कि वे पहले तो भाग निकले, छिप गए और अब नरमी दिखाने की मांग कर रहे हैं.

आरोपियों की भारत वापसी पर बोले सीएम प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आश्वासन दिया कि गौरव और सौरभ लूथरा को कानूनी कार्रवाई का सामना कराने के लिए जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाएगा. आरोपी लूथरा ब्रदर्स की वापसी की जिम्मेदारी गोवा पुलिस और सीबीआई की एक टीम को सौंपी गई है.

लूथरा ब्रदर्स को भारत में लाने में क्यों हो रही देरी?

लूथरा ब्रदर्स को भारत लाने की प्रक्रिया तुरंत संभव नहीं है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण दोनों भाइयों के पासपोर्ट का रद्द होना है. ऐसे में अब भारत की एंबेसी से दोनों भाइयों के नाम पर इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. पासपोर्ट रद्द होने के चलते दोनों आरोपी भाइयों को अब बैंकॉक लेकर जाया जाएगा, जहां भारतीय एंबेसी के जरिए इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. इसके बाद ही उनकी भारत वापसी संभव होगी. वहीं, अगर यह प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी नहीं हो पाई तो शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी के कारण प्रक्रिया पूरी करने में देरी हो सकती है.

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *