Breaking News

“KSCA की कमान वेंकटेश प्रसाद के हाथों में, बोले—IPL को दोबारा बेंगलुरु लाने की कोशिश होगी”

 


भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष बन गए हैं. उन्होंने बृजेश पटेल समर्थित पेनल के सदस्य केएन शांत कुमार को हराकर प्रेसिडेंट पद हासिल किया है. वेंकटेश प्रसाद के पेनल से संतोष मेनन सचिव और सुजीत सोमसुंदर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए.

वेंकटेश प्रसाद की टीम ने स्पष्ट कर दिया था कि वो सक्रिय रूप से काम करेंगे, जिससे क्रिकेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापस आ सके. ये वही मैदान है, जिसके बाहर RCB की IPL 2025 में खिताबी जीत के बाद भगदड़ मच गई थी. उसके बाद से बेंगलुरु के इस मैदान में कोई प्रतिस्पर्धात्मक मैच नहीं खेला गया है.

वेंकटेश प्रसाद के पेनल में मौजूद सुजीत सोमसुंदर ने कुछ समय पहले ही BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट एजुकेशन का पद छोड़ा था. वो अब KSCA का उपाध्यक्ष पद संभालेंगे. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और KSCA के लाइफ मेंबर डीके शिवकुमार भी दिन में चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे और उन्होंने भी अपना वोट डाला.

उन्होंने मीडिया से कहा, “हम IPL मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम से बाहर नहीं जाने देंगे. यह बेंगलुरु और कर्नाटक के गौरव का सवाल है. हम यह सुनिश्चित करने का अथक प्रयास करेंगे कि IPL के मैच यहां आयोजित हों. मैं क्रिकेट का प्रशंसक हूं. हम यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि ऐसी घटनाएं यहां दोबारा घटित ना हों और मैदान की गरिमा बना रहे. हम एक और स्टेडियम बनाने की तैयारी में हैं.”

About Zaman-Admin

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता, PM मोदी ने दी बधाई; कहा- देश को आप पर गर्व है

  एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *