उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली बिल राहत योजना शासन के दिशा निर्देश अनुसार कासगंज में 1 दिसंबर से शुरू होगी। यह योजना बकायादार उपभोक्ताओं और बिजली चोरी के मामलों में फंसे लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।
यह योजना आगामी तीन महीनों तक तीन चरणों में सम्पूर्ण जिले में लागू रहेगी। इस दौरान प्रत्येक विद्युत केंद्र पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस योजना के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु अभियान चलाकर गंजडुंडवारा कस्बा और ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उपखंड अधिकारी सुशील कुमार ने भी अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से कैंपों में पहुंचकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
वही योजना के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए पटियाली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता नीरज गौड़ ने कस्बे में घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दी।
उन्होंने बाजारों और सीएचसी सहित प्रमुख स्थलों पर पहुंचे लोगों को योजना से संबंधित पंपलेट वितरित किए एवं दिवालो पर चस्पा भी किए। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई प्रकार की राहतें मिलेंगी। बकाया बिलों पर लगे ब्याज में 100 प्रतिशत
Zaman Times