Breaking News

दिवाली सीजन में बढ़े बस किराए, ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट ने यात्रियों की जेब पर डाला बोझ

 

दिल्ली से प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले यात्रियों पर दिवाली के मौके पर खर्च का बोझ बढ़ गया है। ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते निजी बस ऑपरेटरों ने अपने किराए में भारी बढ़ोतरी कर दी है। आम दिनों में 1400 से 1800 रुपए में उपलब्ध एसी स्लीपर बस का किराया अब कई गुना बढ़ गया है।

ऑनलाइन बुकिंग एप्स के आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर को दिल्ली से प्रयागराज के लिए स्लीपर बस का किराया 3200 रुपए था। यह 17 अक्टूबर को 3500 रुपए, 18 अक्टूबर को 4000 से 5000 रुपए और 19 अक्टूबर को 5000 से 6000 रुपए के बीच पहुंच गया।

डबल स्लीपर श्रेणी (एक सीट पर दो यात्रियों की व्यवस्था) का किराया सामान्य स्लीपर से लगभग 700-800 रुपए कम है। वहीं, सिटिंग टू बाई टू बसों का किराया भी अब 3500 से 4000 रुपए के बीच पहुंच गया है।

यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने की मजबूरी में उन्हें निजी बस ऑपरेटरों द्वारा बढ़ाए गए मनमाने किराए पर टिकट खरीदने पड़ रहे हैं।

About Zaman-Admin

Check Also

सुल्तानपुर में धूमधाम से संपन्न हुई लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

  सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार देर रात लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *