Breaking News

पाकिस्तान की जीत के बाद सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में बदलाव, श्रीलंका फाइनल की रेस से बाहर; जानें लेटेस्ट स्थिति

एशिया कप सुपर-4 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया है। इस जीत के साथ पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बनी हुई है, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। सुपर-4 में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला था, क्योंकि दोनों टीमों ने अपना पहला मैच हार रखा था।

एशिया कप सुपर-4 पॉइंट्स टेबल में भारत अभी भी टॉप पर है। भारत ने पाकिस्तान को अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में हराया था, जिससे उसका नेट रन रेट +0.689 के साथ सबसे बेहतर बना हुआ है। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर चौथे से दूसरे नंबर पर कब्जा किया है, उसका नेट रन रेट +0.226 है। बांग्लादेश ने अभी तक एक ही मैच खेला है और वह जीत गई, उसका नेट रन रेट +0.121 के साथ तीसरे नंबर पर है।

श्रीलंका अब तक दोनों मैच हार चुकी है और उसका नेट रन रेट -0.590 के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान से हार के बाद श्रीलंका का एशिया कप में सफर यहीं समाप्त हो गया है।

About Zaman-Admin

Check Also

रोमांचक मुकाबला: इंग्लैंड की दमदार वापसी, न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से दर्ज की जीत

  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *