Breaking News

रूस पर कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने दी चेतावनी

 

यूक्रेन पर लगातार हमला करने वाले रूस के लिए अब परेशानी बढ़ सकती है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की है कि वह रूस प्रतिबंधों के दूसरे चरण की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. डोनाल्ड ट्रंप के यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच वह मॉस्को या फिर रूस से कच्चा तेल आयात करने वाले खरीदारों पर प्रतिबंधों को और कड़ा करने के बेहद करीब हैं.

नए प्रतिबंधों को लेकर पहले भी रूस को धमकी दे चुके हैं डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कई बार यूक्रेन पर लगातार हमला जारी रखने को लेकर रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने को लेकर धमकी दे चुके हैं. हालांकि, इस बीच बातचीत जारी रखने के चलते उन्होंने इस दौरान कोई बड़ा कदम नहीं उठाया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, उनके इस ताजा बयान से यह स्पष्ट होता है कि वह अब रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अधिक आक्रामक रुख अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा कि वह इस फैसले को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं या प्रतिबंधों के दूसरे चरण में क्या-क्या शामिल होगा.

आखिर किस बात को लेकर हैं ट्रंप की नाराजगी?

अमेरिका के व्हाइट हाउस में जब एक पत्रकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि क्या वह रूस पर प्रतिबंधों के दूसरे चरण को लागू करने के लिए तैयार हैं तो इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हां, बिल्कुल मैं पूरी तरह से तैयार हूं.’

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात से बेहद नाराज हैं कि वह इतनी कोशिश करने के बाद भी यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से ज्यादा समय से जारी युद्ध को रोकने में असफल रहे हैं, जबकि जनवरी, 2025 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद संभालते समय उन्होंने दावा किया था कि वह रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को जल्द से जल्द खत्म कर देंगे.

About Zaman-Admin

Check Also

दोबारा ठप हुई ईस्ट इंडिया कंपनी, संजीव मेहता की 2010 की पहल भी नहीं बचा सकी कारोबार

ब्रिटिश काल की प्रसिद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी एक बार फिर दिवालिया हो गई है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *