Breaking News

लखनऊ में 91 सेंटरों पर होगी PET परीक्षा: 1.26 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, UPSSSC ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप – Lucknow News

लखनऊ में PET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नगर निगम की तरफ से कैंप भी लगाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की PET-2025 परीक्षा का आज से आगाज हो रहा है। 2 दिन यानी 6 और 7 सितंबर को एग्जाम होंगे। परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

परीक्षा को लेकर प्रदेश के 48 जिलों में 1479 केंद्र बनाए गए हैं। PET 2025 का स्कोर तीन साल तक मान्य रहेगा। परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को उनके जिले में ही केंद्र दिए गए हैं।

लखनऊ में बनाया गया स्टेट लेवल कंट्रोल रूम सेंटर

दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा में हर दिन दो पाली होंगी। प्रत्येक पाली में करीब 6.33 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए सभी केंद्रों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा, आयोग मुख्यालय स्थित पिकअप भवन में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा की निगरानी की जाएगी।

पुलिस की तैनाती, अलर्ट पर एजेंसी

आयोग मुख्यालय में भी राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभ्यर्थियों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं से सचेत किया गया है। पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।

एडमिट कार्ड साथ जरूर लाएं

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी जैसे पहचान पत्र व आधार कार्ड जरूर लेकर आएं। एडमिट कार्ड न होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इन चीजों को लाने पर मनाही

मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच जैसी इलेक्ट्रॉनिक चीजें परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है। यदि किसी भी उम्मीदवार के पास ये उपकरण पाए जाते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी और परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को ब्लू या ब्लैक बॉल पेन अपने साथ लाना होगा।

2 घंटे पहले करना होगा रिपोर्ट

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से दो घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पहुंचे, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल एप

दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उन्हें उनके जिले में ही परीक्षा केंद्र दिए गए हैं। अन्य अभ्यर्थियों को मंडलवार केंद्र आवंटित किए गए हैं। किसी मंडल में क्षमता से अधिक अभ्यर्थी होने पर उन्हें अन्य मंडलों में शिफ्ट किया गया है।
आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मोबाइल एप भी लॉन्च किया है, जिसे अब तक चार लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप पर परीक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

इन जिलों में होगी परीक्षा

लखनऊ, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुलतानपुर, आजमगढ़, फतेहपुर, मऊ, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, बस्ती, गोंडा, देवरिया, गोरखपुर, जालौन, झांसी, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, भदोही, मीरजापुर, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *