Breaking News

हेमा मालिनी ने पहले 12 करोड़ में दो अपार्टमेंट बेचे, अब लग्जरी कार खरीदी और पूजा करते हुए दिखाई दीं

 

एक्ट्रेस हेमा मालिनी अक्सर खबरों में रहती हैं. हाल ही में उनके दो अपार्टमेंट बेचने की खबरें आई थीं. अब रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस ने 75 लाख रुपये की लग्जरी कार खरीद ली है. कार की पूजा करते हुए उनका वीडियो सामने आया है.

हेमा मालिनी ने खरीदी नई कार

उनकी कार गुब्बारे और फोटोज से सजी हुई थी. इस दौरान हेमा पिंक कलर के सूट में नजर आईं. हेमा कार ड्राइव करती भी दिखीं. वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल है. हेमा ने एमजी एम9 खरीदी है.

हेमा मालिनी ने बेचे थे दो अपार्टमेंट

कार खरीदने से पहले हाल ही में हेमा के घर बेचने को लेकर खबरें आई थीं. रिपोर्ट्स थीं कि उन्होंने मुंबई के ओशिवारा में स्थित अपने दो अपार्टमेंट बेच दिए हैं. उन्होंने ये अपार्टमेंट 12.5 करोड़ में बेचे हैं. ये ट्रांसजेक्शन 29 अगस्त को हुई है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, हेमा ने ये अपार्टमेंट Fatema Saidi और Mansi Vipul Kazi को बेचे हैं.

हालांकि, हेमा ने इसे लेकर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. हाल ही में हेमा ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रे की थी. बेटी ईशा देओल के साथ उनकी फोटो सामने आई थी. इसमें वो ट्रेडिशनल अवतार में दिखी थीं.

वर्क फ्रंट पर हेमा मालिनी ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई हुई है. वो पिछली बार 2020 में फिल्म में नजर आई थीं. फिल्म का नाम था शिमला मिर्च. इस फिल्म में वो रुकमिणी के रोल में थीं. फिल्म में राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल में थें. शिमला मिर्च से पहले वो एक थी रानी ऐसी भी में नजर आई थीं.

 

About Zaman-Admin

Check Also

गणेश चतुर्थी पर ‘कुली’ का जलवा, रजनीकांत की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बटोरी तगड़ी कमाई

  साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *