Breaking News

“दिल्ली कार धमाके में 12 की मौत, तालिबान सरकार का आया पहला रिएक्शन”

 

दिल्ली में लाल किले के बाहर मेट्रो स्टेशन के नजदीक सोमवार (10 नवंबर, 2025) को हुए कार धमाके को लेकर अफगानिस्तान ने निंदा की है. इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय (IEA-MoFA) ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को नई दिल्ली में हुए कार धमाके में शोक संतप्त परिवारों, भारत सरकार और भारत की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ था भीषण विस्फोट

यह भीषण विस्फोट सोमवार (10 नवंबर, 2025) को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के नजदीक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ था. जिसमें अब तक कुल 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 अन्य लोग घायल हुए. दिल्ली में हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास सड़क पर खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थी.

UAPA के तहत मामला दर्ज

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस कार विस्फोट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, (UAPA), 1967 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है. ऐसे में यह साफ है कि जांच एजेंसियां इस कार धमाके को आतंकी हमले के रूप में देख रही है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ की बैठक

इस भीषण कार विस्फोट के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मुंबई, पुणे, मणिपुर सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को राष्ट्रीय राजधानी में हुए धमाके को लेकर सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की. अमित शाह ने मंगलवार की सुबह एक बैठक की अध्यक्षता की थी, वहीं उन्होंने शाम में दूसरी बैठक भी बुलाई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, IB के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए.

About Zaman-Admin

Check Also

दोबारा ठप हुई ईस्ट इंडिया कंपनी, संजीव मेहता की 2010 की पहल भी नहीं बचा सकी कारोबार

ब्रिटिश काल की प्रसिद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी एक बार फिर दिवालिया हो गई है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *